Homeउत्तर प्रदेश“शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से सैलरी बढ़ी

“शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से सैलरी बढ़ी

लखनऊ: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विधानसभा में ऐलान किया कि अप्रैल 2026 से प्रदेश के शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये होगा। इसके साथ ही अनुदेशकों की सैलरी भी बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दी गई है।

580 करोड़ से नए स्कूल और 5 लाख रुपये कैशलेस इलाज

सीएम योगी ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां नए विद्यालय बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।इसके अलावा, शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।

डिजिटल उद्यमियों और महिला एंटरप्रेन्योर का समर्थन

सीएम ने डिजिटल एंटरप्रेन्योर स्कीम का भी ऐलान किया। इस योजना के तहत प्रदेश के गांवों में 8,000 डिजिटल उद्यमी तैयार किए जाएंगे, जिसमें महिलाओं के लिए 50% आरक्षण रखा गया है।

साथ ही, वूमेन एंटरप्रेन्योर मार्केटिंग इंडस्ट्री सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

रोजगार और कौशल विकास के लिए नई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जनपद में सरदार पटेल इंप्लायमेंट जोन बनाए जाएंगे। इन जोनों में युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा और नौकरी तक की सुविधा मिलेगी।

एक जिला एक व्यंजन योजना के तहत स्थानीय खाद्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, अगले 5 साल में प्रदेश में 100 नए टाउनशिप विकसित होंगे। इसके लिए हर जिले में लैंड बैंक बनाया जाएगा।

सपा पर कटाक्ष

सीएम ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यूपी में 20,000 से अधिक स्टार्टअप हैं, जबकि सपा के समय में स्टार्टअप कल्चर “कट्टा और बम” जैसा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular