Homeक्राइमMumbai :मामूली टक्कर बनी जानलेवा, मलाड में कैब चालक के हमले से...

Mumbai :मामूली टक्कर बनी जानलेवा, मलाड में कैब चालक के हमले से युवक की मौत

मुंबई के मलाड इलाके में सड़क पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मलाड के पास स्थित Inorbit Mall के पास लिंक रोड पर हुई, जहां एक मामूली टक्कर के बाद कैब चालक और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया।

मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार शारिक अंसारी अपनी बाइक से कैब के पीछे चल रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक कैब से हल्के से टकरा गई। कैब चालक ने गाड़ी रोककर बाइक सवार का रास्ता रोक लिया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान अंसारी ने गुस्से में अपने हेलमेट से कैब के शीशे पर वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया।

धारदार हथियार से हमला

पुलिस के अनुसार, इस घटना से कैब चालक को गुस्सा आ गया। उसने अपनी गाड़ी से एक धारदार हथियार निकाला और शारिक अंसारी पर हमला कर दिया। वार अंसारी की छाती और गर्दन के पीछे लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में करता था काम

मृतक की पहचान मालवणी निवासी शारिक अंसारी (25) के रूप में हुई है, जो एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत था।इस मामले में पुलिस ने कैब चालक सत्येंद्र गुप्ता (28) और उसके साथ मौजूद यात्री सुनील पाल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कांदिवली पश्चिम के लालजीपाड़ा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

क्या बोली पुलिस?

डीसीपी (जोन XI) Sandeep Jadhav के मुताबिक

झगड़े के दौरान टैक्सी चालक ने अपनी गाड़ी से धारदार हथियार निकालकर अंसारी पर हमला कर दिया। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया क्योंकि झगड़ा शुरू होते ही उसने खुद पुलिस को फोन किया था।”

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular