गाजीपुर: हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर- 2 फिल्म इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अब सियासत छिड़ गया है। यही कारण है कि अब यह फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक तरफ फिल्म के मुख्य कलाकार हमजा को लेकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद को लेकर लोगों के अंदर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने आतिक अहमद के किरदार को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि मैने इस फिल्म को नहीं देखा है, लेकिन ये फिल्म इंडस्ट्री वाले सच्ची घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर दिखाते है हालांकि, फिल्म में यह बताया गया है कि इसमें कुछ ऐसे भी किरदार है जो वास्तविक जीवन से प्रेरित है और इन्हीं सब में से एक चर्चित गैंगस्टर व राजनेता अतीक अहमद का भी नाम सामने आ रहा है, जिसको फिल्म में आतिफ अहमद के नाम से दिखाया गया है। फिल्म में इस किरदार को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है और इसी को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। सांसद अफजाल अंसारी ने आतिफ अहमद के किरदार को लेकर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिल्म को हिट करवाने के लिए ये सब विवादित तरीके अपनाते हैं जिससे फिल्म देखने वालों की भीड़ लगी रहे इसी लिए ये सब अक्सर चर्चित नाम का सहारा लेते हैं। और शायद ये ही वजह हो जो कि फिल्म में अतीक अहमद के किरदार को नेगेटिव रोल में दिखाया गया है, जिससे यह साबित हो जाए कि वो आईएसआई के एजेंट थे। और इस तरह की लोक प्रियता के लिए ऐसे काम नहीं करने चाहिए। और अगर फिल्म बना ही रहे हो तो जीवित लोगों पर फिल्म क्यों नहीं बनाते जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है या दोष साबित हो चुका है और वह जिंदा भी हैं, उनके ऊपर फिल्में बनाई जाए तो सही भी है। आखिर जो मर जाता है उसके बाद ही उसका नाम क्यों उछाला जाता है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि दर्शक भी ये बात समझते हैं कि सच्चाई क्या है और फिल्म देखने से यह साफ पता चल जाता है कि इस फिल्म में क्या है फिल्म धुरंधर-2 में आतिफ अहमद का किरदार है जिसे लोग अतीक अहमद के नाम से जोड़कर देख रहे हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है कि आतिफ अहमद आईएसआई का एजेंट है और देश में दंगे, नशे का व्यापार और असलहों की तस्करी किया करता था। और फिल्म के आने और देखने के बाद से ही लोगों के मन में अतीक अहमद को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं
रिलीज हुई धुरंधर- 2 फिल्म इस समय चर्चा में बना हुआ है।
RELATED ARTICLES
