Homeउत्तर प्रदेशअथक संघर्ष रंग लाया: DPRA को बड़ी सफलता

अथक संघर्ष रंग लाया: DPRA को बड़ी सफलता

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) को बड़ी सफलता मिली है। संगठन के प्रयासों से श्री इकबाल अहमद को “विशेष कार्याधिकारी (भेषजी)” के पद पर पदोन्नत किए जाने का आदेश जारी हुआ है।

जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने बताया कि यह उपलब्धि प्रदेश अध्यक्ष जे० के० सचान और प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन के नेतृत्व ने शासन स्तर पर मजबूत पैरवी करते हुए इस पदोन्नति को संभव बनाया।

राजीव कनौजिया ने दोनों नेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने इसे फार्मासिस्ट संवर्ग के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने आगे कहा कि यह पदोन्नति न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि भविष्य में संवर्ग के हितों के लिए और भी सकारात्मक रास्ते खोलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular