रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा
आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha की तस्वीर की पूजा की गई। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने राघव चड्ढा की फोटो के सामने आरती उतारी और तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
कुंवर अजय तोमर ने राघव चड्ढा को ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा उनके लिए पूजनीय हैं, इसलिए उनका सम्मान करते हुए पूजा की गई।
तोमर ने आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal ने राघव चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई कर यह साबित कर दिया है कि आम आदमी के नाम पर राजनीति हो रही है, लेकिन असल में जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही राघव चड्ढा से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। साथ ही जनता से अपील की कि ऐसे नेताओं का समर्थन करें, जिनकी संसद में जरूरत है।
कुंवर अजय तोमर ने कहा कि आज गरीब और मध्यम वर्ग बढ़ते टैक्स, निजी स्कूलों और निजी अस्पतालों की मनमानी से परेशान है। ऐसे में उनकी आवाज उठाना जरूरी है, जो काम राघव चड्ढा कर रहे हैं।
