Homeउत्तर प्रदेशअमेठी :गैस एजेंसी पर छापा, हजारों LPG सिलेंडरों का हेरफेर उजागर

अमेठी :गैस एजेंसी पर छापा, हजारों LPG सिलेंडरों का हेरफेर उजागर

रिपोर्ट: योगेन्द्र श्रीवास्तव

अमेठी। गैस वितरण व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पूर्ति विभाग की टीम ने कस्बा स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर छापेमारी की, जहां जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में रखे LPG सिलेंडरों की संख्या में भारी अंतर पाया गया। इस कार्रवाई में हजारों सिलेंडरों के हेरफेर का खुलासा हुआ है।

 स्टॉक जांच में बड़ा अंतर
जांच के दौरान निम्न गड़बड़ियां सामने आईं—
14.2 किलो घरेलू भरे सिलेंडर – 556 कम
14.2 किलो खाली सिलेंडर – 432 अधिक
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर – 9 कम
19 किलो कमर्शियल भरे सिलेंडर – 30 कम
19 किलो कमर्शियल खाली सिलेंडर – 212 कम

 दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका कर्मचारी
मौके पर मौजूद कर्मचारी मनोज तिवारी से जब टीम ने स्टॉक और डिलीवरी से जुड़े अभिलेख मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे संदेह और गहरा गया।

एजेंसी संचालक पर मुकदमा दर्ज
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय की तहरीर पर एजेंसी संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अमेठी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है

 सिलेंडर जब्त, अन्य एजेंसी को सुपुर्द
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गोदाम से बरामद सिलेंडरों को जब्त कर बारामासी स्थित राजाराम गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया है।

प्रशासन ने दी चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular