Homeउत्तर प्रदेशDAAKit Technologies ने लखनऊ में लॉन्च किया अत्याधुनिक वेयरहाउस, टियर-2 शहरों पर...

DAAKit Technologies ने लखनऊ में लॉन्च किया अत्याधुनिक वेयरहाउस, टियर-2 शहरों पर फोकस….

लखनऊ। हरियाणा मुख्यालय वाली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप DAAKit Technologies ने लखनऊ में अत्याधुनिक वेयरहाउस लॉन्च किया है। यह कदम कंपनी के मेट्रो शहरों से आगे बढ़ते हुए टियर-II और टियर-III शहरों में विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।

कंपनी हाइपरलोकल फुलफिलमेंट और लास्ट-माइल डिलीवरी सेवाओं के जरिए MSME और SME विक्रेताओं को same-day और next-day डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रही है। इससे छोटे और मध्यम कारोबारियों को भी तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

DAAKit पहले ही दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति बना चुकी है। Quick Commerce की बढ़ती मांग के बीच लखनऊ में एंट्री कंपनी के लिए नई ग्रोथ का संकेत मानी जा रही है। यह नया वेयरहाउस एक पायलट हब के रूप में काम करेगा, जिससे उभरते बाजारों में कंपनी की पहुंच और मजबूत होगी।

वर्तमान में कंपनी प्रतिदिन 10,000 से अधिक ऑर्डर प्रोसेस कर रही है, जो महीने में लगभग 3 लाख ऑर्डर्स के बराबर है। लखनऊ सेंटर के शुरू होने के बाद कंपनी को इस संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद है और निकट भविष्य में 5 लाख ऑर्डर्स प्रति माह तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी के संस्थापक और सीईओ चंदन सिंह घुगत्याल ने कहा कि भारत की अगली खपत का विस्तार टियर-II और टियर-III शहरों में होगा। लखनऊ में वेयरहाउस लॉन्च करना सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि तेज़ कॉमर्स के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से हजारों छोटे व्यवसायों को पहली बार same-day और next-day डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

DAAKit की तेज़ प्रगति इसके प्रमुख साझेदारों जैसे RP-संजीव गोयनका ग्रुप और कृष्णा आयुर्वेद के साथ सहयोग में भी दिखाई देती है।

कंपनी का टेक्नोलॉजी-आधारित मॉडल ब्रांड्स को ग्राहकों के करीब इन्वेंट्री रखने में मदद करता है, जिससे डिलीवरी समय घटता है और लागत संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular