ललितपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्चवारा गांव स्थित राज आयुर्वैदिक चिकित्सालय का है, जहां अज्ञात चोरों ने अस्पताल के कक्ष का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली।
घटना से अस्पताल को आर्थिक नुकसान हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय ताला तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
इस मामले में चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 305 बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
