Homeउत्तर प्रदेश23 साल पुराना भूमि विवाद खत्म, कुशीनगर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

23 साल पुराना भूमि विवाद खत्म, कुशीनगर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

कुशीनगर। जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र अंतर्गत गगांव लोहरवलिया गांव में 23 साल पुराने भूमि विवाद को प्रशासन ने सख्ती से समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम कसया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पहले विवादित जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया गया। इस अभियान में करीब 1050 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया गया।

प्रशासन ने बताया कि कब्जा हटाई गई जमीन में काली मां मंदिर, चकनाली और खलिहान की भूमि शामिल है, जो लंबे समय से विवाद और अतिक्रमण की चपेट में थी। शिकायत मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर कार

RELATED ARTICLES

Most Popular