Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित निस्तारण...

लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश..

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जलभराव, सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने हर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

जनता दरबार के दौरान महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular