Homeउत्तर प्रदेश2200 करोड़ की मेगा परियोजना से गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब, इंटरनेशनल...

2200 करोड़ की मेगा परियोजना से गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार माने जाने वाला गाजियाबाद अब एक बड़े शहरी बदलाव की ओर बढ़ रहा है। करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से यहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, जो शहर की पहचान को नया आयाम देगा।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत तैयार की जा रही है, जिसका शिलान्यास जल्द होने की संभावना है। इसके पूरा होने के बाद गाजियाबाद न सिर्फ स्पोर्ट्स बल्कि पर्यटन और निवेश का भी बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

417 एकड़ में होगा समेकित विकास:
परियोजना के तहत राजनगर एक्सटेंशन (मोर्टी क्षेत्र) में कुल 417 एकड़ क्षेत्र में विकास किया जाएगा। इसमें करीब 37 एकड़ में 400 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जबकि आसपास 380 एकड़ में लगभग 1800 करोड़ रुपये की लागत से एरोसिटी टाउनशिप विकसित की जाएगी।

पश्चिमी यूपी को मिलेगा पहला इंटरनेशनल स्टेडियम:
करीब 30,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में आधुनिक मीडिया सेंटर, हाईटेक लाइटिंग और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी। इसके बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिलेगा।

एरोसिटी बनेगी प्रोजेक्ट की ताकत:
स्टेडियम के चारों ओर विकसित होने वाली एरोसिटी में होटल, लक्जरी रिजॉर्ट, शॉपिंग मॉल, रिटेल जोन, हाईटेक बिजनेस हब और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे। एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण यह क्षेत्र देश-विदेश के निवेशकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हब:
परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ग्रीन स्पेस भी शामिल होंगे, जिससे यह क्षेत्र रहने, काम करने और मनोरंजन के लिए एक संपूर्ण डेस्टिनेशन बन जाएगा।

रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा:
इस मेगा प्रोजेक्ट से होटल, रिटेल और सर्विस सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही निवेश को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular