लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस आयोजन ने नारी सशक्तिकरण को एक नई पहचान दी।
विजेताओं ने बिखेरा जलवा
इस ग्लैमरस शाम में:तनिष्का शर्मा को मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज मिलाकार्तिका मौर्या बनीं मिस टीन उत्तर प्रदेश-2026
गुर शरण कौर ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 का खिताबवहीं रनरअप में दिव्या गुप्ता, यशिता जीत, गौरी सिंह राजपूत, संजना श्रीवास्तव और पद्मा सिन्हा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
संगीत और रोशनी से जगमगाया मंच
सुमधुर संगीत और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच जब 38 प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक किया, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। हर प्रतिभागी ने आत्मविश्वास और शैली से दर्शकों को प्रभावित किया।
परंपरा और आधुनिकता का संगम
कार्यक्रम में लखनऊ की पहचान चिकनकारी से सजे परिधानों से लेकर ग्लैमरस गाउन तक का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला।परिचय राउंड में प्रतिभागियों की गरिमा और व्यक्तित्व चमका
प्रश्न-उत्तर सत्र में उनकी सोच, समझ और तर्कशक्ति ने “ब्यूटी विद ब्रेन्स” को साबित किया
खास मेहमानों की मौजूदगी
इस अवसर पर कार्यक्रम की संस्थापिका प्रीति यादव ने विजेताओं को ताज पहनाया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, महक ढींगरा, अपर्णा अहीर राव, डॉ. अनीता रंजन, मनिका विश्वकर्मा, अमजद खान और अपेक्षा नागर जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
