Homeउत्तर प्रदेशUP बनेगा ‘डीप टेक कैपिटल’: सीएम योगी का विजन, IIT कानपुर के...

UP बनेगा ‘डीप टेक कैपिटल’: सीएम योगी का विजन, IIT कानपुर के साथ साझेदारी से नवाचार को मिलेगा बल

लखनऊ, 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के साथ उत्तर प्रदेश को देश का ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने की दिशा में तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, साइबर सिक्योरिटी और मेड-टेक जैसे क्षेत्रों में प्रदेश को अग्रणी बनाने पर जोर दिया।

आईआईटी कानपुर के साथ साझेदारी को मजबूत करते हुए राज्य में शोध और उद्योग के बीच समन्वय बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि नवाचारों को बड़े स्तर पर लागू किया जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ें। बैठक में निदेशक प्रो. मनींद्र अग्रवाल ने मेड-टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन को ऊर्जा का भविष्य बताते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने, ड्रोन टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और क्वांटम टेक्नोलॉजी में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। साथ ही, आयुर्वेद के लिए क्लिनिकल वैलिडेशन का देश का पहला संस्थागत केंद्र स्थापित करने पर भी विचार किया गया।

नोएडा में प्रस्तावित ‘यूपी डीप-टेक हब’ को तकनीकी विकास का मुख्य केंद्र बनाने की योजना है, जहां स्टार्टअप्स, शोध संस्थान और उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular