लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हाईकोर्ट परिसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया और आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ हाईकोर्ट की छत पर पहुंच गई थी। इस दौरान उसने कूदकर जान देने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार I
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला ने यह कदम शादी से जुड़े विवाद के चलते उठाया। पुलिस ने महिला को तत्काल हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
