लखनऊ।नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तेमऊ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।
सरोजनी नगर तहसील के ग्राम मस्तेमऊ में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए करीब 1.113 हेक्टेयर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग **10 करोड़ रुपये** बताई जा रही है।
यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) रामेश्वर प्रसाद और तहसीलदार नगर निगम **अरविन्द पाण्डेय** की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान को अंजाम दिया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, ग्राम मस्तेमऊ (तहसील मोहनलालगंज) स्थित गाटा संख्या 1151 (0.721 हे०), 1150 (0.316 हे०) और 1170 मि (0.076 हे०) राजस्व अभिलेखों में नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज हैं।
इन शासकीय जमीनों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी
सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया और JCB मशीनों की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश ने किया, जबकि लेखपाल राजू सोनी ने आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराई।
नगर निगम के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल **1.113 हेक्टेयर मूल्यवान सरकारी भूमि** को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह जमीन भविष्य में जनहित और विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
