HomeUncategorizedआगरा में चलती ई-टेम्पो में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

आगरा में चलती ई-टेम्पो में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

आगरा | रिपोर्ट – ममता भारद्वाज

आगरा में बड़ा हादसा टल गया, जब आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो में अचानक आग लग गई। टेम्पो सवारियों से भरा हुआ था और सिकंदरा से रामबाग की ओर जा रहा था।

अचानक आग लगते ही टेम्पो में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सवारियों ने चलती गाड़ी से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद एनएच-2 पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टेम्पो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना आईएसबीटी बस स्टैंड के पास एनएच-2 पर बने पुल के करीब हुई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular