HomeUncategorizedमायावती ने महिला आरक्षण पर रुख किया स्पष्ट, कार्यकर्ताओं को भ्रम से...

मायावती ने महिला आरक्षण पर रुख किया स्पष्ट, कार्यकर्ताओं को भ्रम से बचने की हिदायत

Lucknow। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का रुख एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के भ्रम से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2026 को घोषित पार्टी का स्टैंड अब भी बरकरार है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह पार्टी कार्य से दिल्ली जा रही हैं और जल्द ही वापस लौटेंगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 31 मार्च को लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक और 22 फरवरी को आयोजित ऑल इंडिया बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन किया जाए।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कैडर के जरिए जनाधार बढ़ाने और आर्थिक रूप से पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।

मायावती ने कहा कि बैठकों में पार्टी शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में बने कई एक्सप्रेस-वे और नोएडा एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं की रूपरेखा बसपा सरकार के समय ही तैयार की गई थी।

महिला आरक्षण पर उन्होंने दोहराया कि पार्टी इसका समर्थन करती है, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामाजिक संतुलन जरूरी है। उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित करने की मांग को भी दोहराया, ताकि वंचित तबकों को पूरा लाभ मिल सके।

साथ ही उन्होंने साफ किया कि इस मुद्दे पर कार्यकर्ता किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन न करें और पार्टी अनुशासन का पालन करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular