Homeउत्तर प्रदेशइंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट: ‘विश्व की शू कैपिटल’ बनेगा आगरा, यूपी के निर्यात...

इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट: ‘विश्व की शू कैपिटल’ बनेगा आगरा, यूपी के निर्यात और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर आगरा अब ‘ताज नगरी’ के साथ-साथ “विश्व की शू कैपिटल” के रूप में वैश्विक पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को होटल अमर विलास में आयोजित ‘इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट’ में इस महत्वाकांक्षी पहल की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। दोनों देशों के बीच सहयोग से आगरा का फुटवियर उद्योग वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की ओर अग्रसर है।

निर्यात में 3-5 गुना वृद्धि की संभावना

आगरा पहले से ही भारत के लेदर फुटवियर निर्यात में 75% से अधिक योगदान देता है। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), CEPA और द्विपक्षीय समझौतों के जरिए उत्तर प्रदेश से निर्यात में 3 से 5 गुना तक वृद्धि का अनुमान है। इससे यूरोप, अमेरिका और मध्य-पूर्व के बाजारों में यूपी की पकड़ मजबूत होगी।

MSME सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्

आगरा क्लस्टर में 5,000 से अधिक MSME इकाइयां संचालित हैं, जो करीब 4-5 लाख लोगों को रोजगार देती हैं। इस पहल से इन इकाइयों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 इंफ्रास्ट्रक्चर से व्यापार को मिलेगी रफ्तार

जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में प्रस्तावित फुटवियर पार्क आगरा को वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे माल ढुलाई तेज और सस्ती होगी।

‘ब्रांड आगरा’ को मिलेगी नई पहचान

इस पहल के तहत आगरा को “फुटवियर उत्कृष्टता की नगरी” के रूप में स्थापित किया जाएगा। GI टैगिंग और विदेशी निवेश (FDI) के जरिए यहां विश्वस्तरीय डिजाइन और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का पूरा समर्थन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार उद्योग को हर संभव नीतिगत समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें 2030 तक कंपोनेंट्स पर शून्य ड्यूटी और ब्याज सब्सिडी जैसे कदम शामिल हैं।

काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) और फुटवियर उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने इस पहल को उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular