उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।सीएम योगी ने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसेवा सरकार का कर्तव्य मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बरेली की दीप्ति की मदद का आश्वासन
बरेली की रहने वाली दीप्ति ने आर्थिक तंगी और बच्चों के पालन-पोषण की समस्या रखी।
इस पर सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया किउन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जाएस्थानीय स्तर पर उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए
सीएम की संवेदनशीलता देखकर दीप्ति भावुक हो गईं और आभार व्यक्त किया। आवास और इलाज के लिए निर्देश
आवास की मांग करने वालों को योजनाओं के तहत लाभ देने के निर्देशइलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों के लिए तत्काल एस्टिमेट बनाकर कार्रवाई करने को कहा“आप इलाज की चिंता न करें, सरकार आपकी मदद करेगी”—सीएम
बच्चों की पढ़ाई पर खास जोर
कुछ अभिभावकों ने आर्थिक परेशानी के कारण बच्चों की पढ़ाई रुकने की आशंका जताई।सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए अवैध कब्जे और पुलिस मामलों पर सख्तीमुख्यमंत्री ने अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में लापरवाही पर नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
