Homeउत्तर प्रदेशरोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आधिकारिक दौरा सम्पन्न

रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आधिकारिक दौरा सम्पन्न

लखनऊ। Rotary Club Lucknow Trans Gomti में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल का आधिकारिक क्लब दौरा (OCV) गोमती नगर स्थित Hotel Mercury में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह दौरा क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा और समाज सेवा के प्रति उसके संकल्प को और मजबूत करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण रहा।

दौरे के दौरान जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक की क्लब गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें रोटरी के 7 प्रमुख फोकस क्षेत्रों और 4 सेवा आयामों के तहत किए गए विभिन्न प्रकल्पों और पहलों को दर्शाया गया, जो समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों की टीम भावना, निरंतरता और समाज के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने क्लब द्वारा संचालित प्रकल्पों को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बताया।

दौरे के दौरान वित्तीय विवरण और प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स की भी समीक्षा की गई, जिन्हें पारदर्शी, व्यवस्थित और सराहनीय पाया गया। सभी रिपोर्ट्स को अनुमोदन और प्रशंसा मिली।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पूर्वी मित्तल, सचिव रोटेरियन विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन इला घम्बीर, पूर्व अध्यक्ष (IPP) रोटेरियन डॉ. पंकज मित्तल, कार्यकारी सचिव रोटेरियन सुधीर एस. हलवासिया और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब को एक सशक्त और गतिशील टीम बताते हुए भविष्य में और ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

क्लब अध्यक्ष पूर्वी मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए आगे भी उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular