Homeदेश विदेशमोबाइल पर बजेगा इमरजेंसी अलर्ट: घबराएं नहीं, 2 मई को NDMA की...

मोबाइल पर बजेगा इमरजेंसी अलर्ट: घबराएं नहीं, 2 मई को NDMA की देशभर में बड़ी ड्रील

नई दिल्ली। अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक बीप की तेज आवाज आए और कुछ सेकंड बाद किसी महिला या पुरुष की आवाज में आपदा संबंधी अलर्ट सुनाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी परीक्षण है।

NDMA शनिवार, 2 मई 2026 को देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का ट्रायल करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन संचार तंत्र को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में लोगों तक तुरंत और प्रभावी तरीके से जानकारी पहुंचाई जा सके।

ड्रील के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें तेज आवाज या वाइब्रेशन भी शामिल हो सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज होगा और किसी भी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं है।

NDMA और संबंधित एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराएं नहीं और अलर्ट को सिर्फ एक अभ्यास का हिस्सा समझें।

यह परीक्षण दिल्ली-एनसीआर समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किया जाएगा। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों और चुनाव वाले राज्यों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

इस ड्रील का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सूचना के त्वरित प्रसार को सुनिश्चित करना और संचार व्यवस्था की तैयारियों को परखना है, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular