Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा अंगवस्त्र....

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा अंगवस्त्र….

Narendra Modi की गरिमामय उपस्थिति में शनिवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर Yogi Adityanath भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Ashok Kirtania, Kshudiram Tudu और Nisith Pramanik को भी शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर बंगाल की धरती पर उनका स्वागत किया था। उस दौरान उन्होंने चरण स्पर्श कर अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular