Homeउत्तर प्रदेशआगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आगरा के धूलियागंज इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना छत्ता क्षेत्र की है, जहां मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में हर्ष जैन नामक युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हर्ष जैन अपने भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में बातचीत करने पहुंचा था। इसी दौरान दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने हर्ष का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी देवा माहौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले को लेकर एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular