HomeUncategorizedयमुना में नहाते समय बड़ा हादसा, दो युवतियां समेत चार लोग डूबे

यमुना में नहाते समय बड़ा हादसा, दो युवतियां समेत चार लोग डूबे

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे दो युवतियां, एक युवक और एक बच्चा अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से दो युवतियों और एक युवक को गंभीर हालत में नदी से बाहर निकाल लिया गया। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चे की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular