HomeUncategorizedब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला, बोले- ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी...

ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला, बोले- ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी सपा की घृणित मानसिकता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा का “असली चरित्र और घृणित चिंतन” फिर सामने आ गया है।

उन्होंने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित और अपमानजनक बताते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश को ज्ञान, संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण की दिशा दी है, ऐसे समाज के खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी पहले भी सनातन, संत समाज और सामाजिक समरसता के खिलाफ बयान देती रही है। इस दौरान उन्होंने Azam Khan, Swami Prasad Maurya और अन्य नेताओं के पुराने विवादित बयानों का भी जिक्र किया।

Brajesh Pathak ने सपा प्रमुख Akhilesh Yadav से सवाल करते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान पार्टी की आधिकारिक सोच है। उन्होंने मांग की कि अगर ऐसा नहीं है तो तत्काल संबंधित प्रवक्ता पर कठोर कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक माफी मांगी जाए।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा और जातीय विद्वेष फैलाने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular