90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री Madhuri Dixit की आगामी क्राइम-कॉमेडी फिल्म Maa Behen लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अब मेकर्स ने अभिनेत्री के 59वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
निर्माताओं के अनुसार ‘मां-बहन’ 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में माधुरी दीक्षित ‘रेखा’ नाम के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद कहानी में कई रहस्य और कॉमिक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
फिल्म का निर्देशन Ruchika Kapoor Sheikh ने किया है। फिल्म में Triptii Dimri और Dharna Durga माधुरी दीक्षित की बेटियों के किरदार में दिखाई देंगी।
इसके अलावा Ravi Kishan भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में Geetanjali Kulkarni, Arunodhay Singh और Shardul Bhardwaj भी शामिल हैं।
क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी के मिश्रण वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
