Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

गोरखपुर को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

गोरखपुर। Yogi Adityanath शनिवार को गोरखपुर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।

समारोह में केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri और खेल मंत्री Girish Chandra Yadav भी मौजूद रहेंगे।

46 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी। यहां 7 प्लेइंग पिच, 4 प्रैक्टिस पिच और अंतरराष्ट्रीय मानक की हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात्रिकालीन मैच भी हो सकें।

स्टेडियम का निर्माण 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने सीएसआर फंड से कुल 100 करोड़ रुपये की मदद देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular