HomeUncategorizedनॉनवेज खाना मंगाने पर छात्र की पिटाई का आरोप, हॉस्टल में हंगामा

नॉनवेज खाना मंगाने पर छात्र की पिटाई का आरोप, हॉस्टल में हंगामा

Lucknow में एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आरोप है कि बाहर से नॉनवेज खाना मंगाने और मेस से रोटियां पैक कराने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हॉस्टल इंचार्ज ने छात्र की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, छात्र ने बाहर से नॉनवेज भोजन ऑर्डर किया था और हॉस्टल मेस से रोटियां पैक कराई थीं। इसी बात की जानकारी हॉस्टल इंचार्ज शुभम प्रताप सिंह को हुई। इसके बाद छात्र और इंचार्ज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इंचार्ज ने छात्र के साथ मारपीट की।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल परिसर में इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular