Unnao के बांगरमऊ क्षेत्र में Agra–Lucknow Expressway पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से Azamgarh जा रही स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में 23 यात्री घायल हो गए, जिनमें आजमगढ़ के नौ और Jaunpur का एक यात्री शामिल है।
सुबह करीब छह बजे रघुरामपुर गांव के पास हुए इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान बस का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर बांगरमऊ टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
हादसे में घायल यात्री
- चंद्रमणि शुक्ला (अमेठी)
- नारायण दत्त द्विवेदी (आजमगढ़)
- देवेंद्र कुमार द्विवेदी (सुल्तानपुर)
- श्रीराम सिंह (सिवान, बिहार)
- श्वेता पाण्डेय (लखनऊ)
- श्रीकांत यादव (आजमगढ़)
- सौरभ तिवारी (आजमगढ़)
- सोनू सिंह (आजमगढ़)
- आकाश तिवारी (सुल्तानपुर)
- फैजान (सुल्तानपुर)
- अजय सिंह (अंबेडकरनगर)
- वेदांत यादव (सुल्तानपुर)
- जगदीश सिंह (जयसिंहपुर)
- सचिन सिंह (जौनपुर)
- संतोष कुमार (आजमगढ़)
- संदीप (आजमगढ़)
- श्रद्धा पाण्डेय (सुल्तानपुर)
- संजय पाण्डेय (गाजियाबाद)
- मुन्नी देवी (आजमगढ़)
- आयुष कुमार (गाजियाबाद)
- अक्षत कुमार (आजमगढ़)
- सुरेंद्र (अंबेडकरनगर)
- अजीत (आजमगढ़)
