Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत, सीएम योगी ने लिया...

लखीमपुर खीरी भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में एनएच-730 पर सोमवार को भरेहटा मजरा अदलीसपुर के पास मैजिक और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों की पहचान और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों के अनुसार, मैजिक में 10 लोग सवार थे, जो नानपारा (बहराइच) जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में ओवरटेकिंग या लेन बदलने को हादसे का संभावित कारण बताया है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular