Gwalior की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के नाम से पहचान बना चुकी Palak Rajak की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 21 वर्षीय पलक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा की रहने वाली पलक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी तनाव और परेशानियों से घिरी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मौत से पहले पलक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और रील्स में मानसिक तनाव, घुटन और डिप्रेशन के संकेत दिए थे।
मौत से दो दिन पहले पोस्ट की गई एक रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब इन पोस्ट्स और रील्स को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
परिजनों के मुताबिक, पलक ने अंतिम दिनों में अपने पिता और भाई को फोन कर ससुराल में प्रताड़ना की बात बताई थी। 12 मई को मौत से करीब 20 मिनट पहले पलक ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि उससे घर में कोई बात नहीं करता, वह तीन दिनों से भूखी है और उससे कार व सोने की चेन की मांग की जा रही है। उसने पिता से उसे वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी।
इसके कुछ देर बाद पति अमित रजक का फोन आया कि पलक ने फांसी लगा ली है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज
