HomeUncategorizedजनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 150 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनसे मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अधिकारियों को त्वरित और संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिले।

जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी का उपचार नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर सरकार को भेजा जाए, ताकि तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचकर गायों और गोवंश को गुड़ खिलाया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंश की देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular