Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में NGO के कमरे में मिली 16 वर्षीय छात्रा की लाश,...

लखनऊ में NGO के कमरे में मिली 16 वर्षीय छात्रा की लाश, हरिद्वार ले जाते समय पुलिस ने रोका

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित एक NGO में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय छात्रा पारुल का शव गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। NGO संचालक का दावा है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी और परिजनों की सहमति से शव को हरिद्वार ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सचिवालय पास लगी इनोवा कार को रोककर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

NGO संचालक ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पारुल मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली थी और पिछले दो वर्षों से NGO में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। घटना के समय उसके पिता अभिषेक सक्सेना NGO संचालक के परिवार को लेकर मसूरी गए हुए थे। सूचना मिलने पर उन्हें लखनऊ बुलाया गया है।

जिस इनोवा कार से छात्रा के शव को हरिद्वार ले जाया जा रहा था, उस पर सचिवालय का पास लगा था।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular