लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में 1 से 9 जून तक आयोजित होने वाली जगद्गुरRamabhadracharya की श्रीराम कथा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में विधायक Neeraj Bora के नेतृत्व में आयोजन समिति ने Yogi Adityanath से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगा। कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की।
मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति के राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
