Homeउत्तर प्रदेशमदरसा बोर्ड के मेधावियों को मिलेगा सम्मान, टॉप-3 छात्रों को योगी सरकार...

मदरसा बोर्ड के मेधावियों को मिलेगा सम्मान, टॉप-3 छात्रों को योगी सरकार देगी टैबलेट

उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10 छात्र-छात्राओं को जून के पहले सप्ताह में लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। दोनों वर्गों के टॉप-3 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष मदरसा बोर्ड परीक्षा में 80,933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 55,788 परीक्षार्थी सफल रहे। सेकेंडरी वर्ग में चंदौली के मोहम्मद वसीम प्रथम, मीरजापुर के मोहम्मद कासिम अली द्वितीय और गोरखपुर की शाइमा परवीन तृतीय रहीं। वहीं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ग में वाराणसी की जुमी फरीन, शाइस्ता परवीन और अमरोहा की उम्मुल खैर ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार मदरसा शिक्षा को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि टॉपर्स को दिए जाने वाले टैबलेट उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक होंगे। परीक्षा प्रदेश के 277 केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई गई थी

RELATED ARTICLES

Most Popular