Homeउत्तर प्रदेशजेईई एडवांस्ड 2026: एलन लखनऊ के अनवेश पटेल बने सिटी टॉपर, हासिल...

जेईई एडवांस्ड 2026: एलन लखनऊ के अनवेश पटेल बने सिटी टॉपर, हासिल की AIR-68

लखनऊ। आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एलन लखनऊ के क्लासरूम छात्र अनवेश पटेल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-68 प्राप्त कर लखनऊ सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही संस्थान में उत्साह का माहौल रहा और सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बधाई दी।

एलन उत्तर प्रदेश के अकादमिक प्रमुख विनोद शर्मा ने बताया कि संस्थान ने लखनऊ में अपने पहले दो वर्षीय क्लासरूम बैच से ही शानदार परिणाम दिए हैं। अनवेश पटेल के अलावा शशांक ने AIR-455 तथा अविशि पांडे ने AIR-1246 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि एलन की सफलता उसकी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक प्रणाली और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। लखनऊ के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने संस्थान पर जो विश्वास जताया है, यह परिणाम उसी का प्रमाण है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन करियर इंस्टीट्यूट ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार AIR-1 दे चुका है। साथ ही अपने इतिहास में दूसरी बार AIR-1, 2 और 3 पर कब्जा जमाने की उपलब्धि दोहराई है। इससे पहले यह उपलब्धि वर्ष 2016 में हासिल की गई थी।

एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में 6 स्थान, टॉप-50 में 24 तथा टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर एलन कोटा के क्लासरूम छात्र शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर AIR-1 हासिल की। वहीं कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ AIR-2 और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ AIR-3 प्राप्त की।

इसके अलावा आरोही देशपांडे 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर बनीं और उन्हें AIR-77 प्राप्त हुई। वहीं एलन के ऑनलाइन लाइव कोर्स के छात्र यशवर्धन ने AIR-52 हासिल कर ऑनलाइन श्रेणी में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular