Homeउत्तर प्रदेशयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 बनेगा वैश्विक कारोबार का बड़ा मंच, 85...

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 बनेगा वैश्विक कारोबार का बड़ा मंच, 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई, स्टार्टअप और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है।

पिछले तीन संस्करणों की सफलता के बाद यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उत्पादों, तकनीक और नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाने का प्रमुख मंच बन चुका है। इस बार आयोजन में 2400 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की संभावना है। साथ ही 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के आने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार, करीब 1.50 लाख घरेलू बी-टू-बी खरीदार और लगभग 4.50 लाख आम नागरिक भी इस मेगा इवेंट में शामिल होंगे। ट्रेड शो के दौरान 4000 से अधिक एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिनका अनुमानित मूल्य 3200 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

इसके अलावा, आयोजन से 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित व्यापारिक अवसर और कारोबारी लीड मिलने की उम्मीद जताई गई है। इससे विशेष रूप से ओडीओपी उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों और छोटे निर्यातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

ग्रेटर नोएडा में लगभग 1.10 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह ट्रेड शो राज्य की औद्योगिक, निवेश और निर्यात प्रोत्साहन नीतियों को प्रदर्शित करेगा। सरकार का मानना है कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश को निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular