रिपोर्ट : शिवाकांत पाण्डेय, कुशीनगर
कुशीनगर जिले के हाटा नगर के चौहान वार्ड नंबर-10 स्थित अंबेडकर नगर में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि मृतक कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करता था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिजन और स्थानीय लोग भी घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
सूचना मिलने पर हाटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
