Homeउत्तर प्रदेशआगरा पहुंचे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, 5 से 21 जून तक विशेष...

आगरा पहुंचे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, 5 से 21 जून तक विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा

आगरा। आगरा जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में आगरा के सांसद, विधायक, महापौर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular