Homeउत्तर प्रदेशआरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025: कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, नकल रोकने के लिए...

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025: कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय, कुशीनगर

कुशीनगर। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां एक पाली में 2,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल मिलाकर लगभग 12 हजार परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।.

प्रशासन ने पेपर लीक और हाईटेक नकल पर रोक लगाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और स्मार्ट चश्मों के माध्यम से होने वाली नकल पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

।परीक्षा से पहले 6 जून को सभी व्यवस्थाओं का फुल रिहर्सल कराया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जा सके।.

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि नकल के नए-नए तरीकों पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई होगी। .

वहीं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि छोटी से छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular