Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सिख समाज करेगा विशेष अरदास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सिख समाज करेगा विशेष अरदास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सिख समाज उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना को लेकर विशेष अरदास कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन आलमबाग स्थित गुरुद्वारा पटेल नगर में किया जाएगा।

साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह सेवा समिति के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के प्रतिनिधि सरदार परविंदर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल होगी।

कार्यक्रम के दौरान संगत द्वारा सुखमनी साहिब जी का पाठ किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनकी लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यों में निरंतर सफलता के लिए सामूहिक अरदास की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार प्रातः 8 बजे कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण भी किया जाएगा। सिख समाज के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular