HomeUncategorizedलखनऊ में बोरोसिल ने लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, ‘प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ...

लखनऊ में बोरोसिल ने लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, ‘प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ द ईयर’ से हुआ सम्मानित

लखनऊ। घरेलू और किचन अप्लायंसेज क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बोरोसिल ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अपना नया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च किया। मिडलैंड माइक्रोफिन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चैनल पार्टनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मिडलैंड माइक्रोफिन के प्रबंध निदेशक अमरदीप सिंह समरा, अध्यक्ष अमितेश कुमार तथा बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया ने संयुक्त रूप से नए उत्पाद का अनावरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और भरोसेमंद किचन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

समारोह में बोरोसिल को लाइव ऑडियंस वोटिंग के आधार पर ‘प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि बाजार में कंपनी की बढ़ती लोकप्रियता और उपभोक्ताओं के मजबूत विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।

बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया ने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के भरोसे और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कंपनी लगातार ऐसे उत्पाद विकसित कर रही है, जो उपभोक्ताओं के दैनिक कार्यों को आसान बनाने के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता और टिकाऊपन भी प्रदान करें। ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर इसी दिशा में एक नया कदम है।

नया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर शक्तिशाली मोटर, मजबूत स्टेनलेस स्टील जार और कई उपयोगी फीचर्स से लैस है। इसे विशेष रूप से भारतीय रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे पीसने और मिक्सिंग का काम अधिक तेज और सुविधाजनक हो सके।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी ने अपने व्यापारिक सहयोगियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया, जिसमें उत्पाद की विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बोरोसिल ने उच्च गुणवत्ता वाले किचन उत्पादों के माध्यम से देशभर के उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि बोरोसिल लंबे समय से भारतीय घरों में गुणवत्ता और विश्वसनीयता का पर्याय बना हुआ है। ग्लासवेयर से शुरुआत करने वाली कंपनी आज कुकवेयर, स्टोरेज, हाइड्रेशन और किचन अप्लायंसेज जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular