रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर आगरा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में विशेष हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योगी यूथ ब्रिगेड द्वारा कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में किया गया।
हवन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर वर्ष 2027 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना भी की।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और “योगी बाबा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान कुंवर अजय तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा कार्यकर्ता उनके दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हैं।
