Homeउत्तर प्रदेशयूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 8 जून से, 32,679 पदों के लिए...

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 8 जून से, 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 जून से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1183 केंद्र बनाए गए हैं

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अलावा प्रश्नपत्र हल करने के लिए 5 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

डीजी भर्ती बोर्ड एसबी शिरडकर के अनुसार प्रत्येक पाली में लगभग 4 लाख 81 हजार 416 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular