Homeउत्तर प्रदेशडेनिश तकनीक और देसी गायों का संगम, यूपी का डेयरी मॉडल बना...

डेनिश तकनीक और देसी गायों का संगम, यूपी का डेयरी मॉडल बना देशभर में मिसाल

उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण अब केवल पशुपालन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह राष्ट्रशक्ति, सैनिक सामर्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और उनके दूध से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।

प्रदेश की देसी गायों के दूध से तैयार विशेष डेयरी उत्पाद ‘स्कॉयर’ (Skyr) भारतीय सेना के जवानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। डेनमार्क की अल्ट्रा-फिल्टर तकनीक और आइसलैंड की आधुनिक प्रोसेसिंग पद्धति से तैयार यह उत्पाद उच्च प्रोटीन, कम फैट और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह जवानों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकसित हो रही गो-आधारित अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई संभावनाएं पैदा कर रही है। प्रदेश में तैयार हो रहे प्रीमियम डेयरी उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

गो संरक्षण और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम

प्रयागराज के इंजीनियर एस.एन. द्विवेदी ने नोएडा में गो संरक्षण, रोजगार सृजन और आधुनिक डेयरी तकनीक को जोड़ते हुए एक अभिनव मॉडल विकसित किया है। उनकी डेयरी में गिर और साहीवाल समेत 250 से अधिक देसी नस्ल की गायों का पालन किया जा रहा है।

इन गायों के दूध में प्राकृतिक रूप से उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से इससे बने उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

डेनमार्क और आइसलैंड की तकनीक से तैयार होता है स्कॉयर

स्कॉयर आइसलैंड का पारंपरिक डेयरी उत्पाद है, जिसे दही और चीज़ के बीच की श्रेणी में रखा जाता है।

इसमें सामान्य डेयरी उत्पादों की तुलना में अधिक प्रोटीन और बेहद कम फैट होता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार इसे अत्याधुनिक डेयरी तकनीक के माध्यम से बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा स्कॉयर पाउडर, ग्रीक योगर्ट, पनीर, घी और अन्य मूल्य संवर्धित उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular