Homeउत्तर प्रदेशNSUI का राजभवन घेराव आज, कई जिलों में छात्र नेताओं को रातभर...

NSUI का राजभवन घेराव आज, कई जिलों में छात्र नेताओं को रातभर हाउस अरेस्ट

लखनऊ में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI आज (रविवार) पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में राजभवन घेराव का कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रदर्शन से एक रात पहले संगठन के कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया है। उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

अमेठी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को शनिवार देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए सरकार विपक्षी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बढ़ती सक्रियता से सरकार घबराई हुई है।

वहीं, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि संगठन का प्रदर्शन हर हाल में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र नेता लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं के हितों और रोजगार के मुद्दे को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा।

NSUI का दावा है कि प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल होंगे। संगठन ने कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए यह आंदोलन आयोजित किया जारहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular