Homeदेश विदेशNEET UG री-एग्जाम 2026: ड्रेस कोड सख्त, जूते और फुल स्लीव पर...

NEET UG री-एग्जाम 2026: ड्रेस कोड सख्त, जूते और फुल स्लीव पर रोक

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून, रविवार को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में वे सभी उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था या पहले से रजिस्ट्रेशन किया था। एनटीए ने 14 जून को री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और परीक्षा से पहले ड्रेस कोड से जुड़ी गाइडलाइंस भी स्पष्ट कर दी हैं।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। इस बार उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को आधी बाजू के कपड़े पहनकर आना अनिवार्य है। फुल स्लीव शर्ट, जीन्स, मेटल बटन वाले कपड़े और जूते पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को साधारण पेंट या ट्राउजर और चप्पल/सैंडल पहनने की सलाह दी गई है।

महिला उम्मीदवार फुल स्लीव कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन उन्हें समय से पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि अतिरिक्त चेकिंग पूरी हो सके। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के आभूषण, स्मार्टवॉच, चेन, अंगूठी, कड़ा, टोपी, सनग्लासेस आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

धार्मिक कारणों से किसी विशेष वस्त्र या धागा पहनने की स्थिति में पहले से जानकारी देना अनिवार्य होगा, ताकि अतिरिक्त जांच की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular