Homeमनोरंजनरिया कपूर को 1.35 करोड़ की चपत, मेट गाला के लिए किराए...

रिया कपूर को 1.35 करोड़ की चपत, मेट गाला के लिए किराए पर लिए डायमंड ईयररिंग्स चोरी

मुंबई। फिल्म निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मेट गाला 2026 में शामिल होने के लिए किराए पर लिए गए करीब 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के डायमंड और गोल्ड ईयररिंग्स रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। मामले में मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, रिया कपूर अप्रैल 2026 में प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। इस दौरान उन्होंने मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से महंगे ईयररिंग्स किराए पर लिए थे। बताया गया है कि ज्वैलरी उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह के हैंडबैग में रखी गई थी।

बैग में दो जोड़ी ईयररिंग्स थीं, जिनमें 18 कैरेट एमरल्ड स्टोन और जाम्बियन एमरल्ड स्टोन से जड़े डायमंड ईयररिंग्स शामिल थे। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद जब होटल में ज्वैलरी बॉक्स खोले गए तो दोनों बॉक्स खाली मिले, जिससे पूरी टीम के होश उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, मेहता ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए पन्ना जड़ित डायमंड ईयररिंग्स की कीमत करीब 66 लाख रुपये थी, जबकि गोयंका ज्वेलर्स के जाम्बियन एमरल्ड और सोने से बने ईयररिंग्स की कीमत लगभग 69 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर चोरी हुई ज्वैलरी की कीमत 1.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

रिया कपूर अपनी टीम के साथ 28 अप्रैल को मुंबई से दुबई होते हुए न्यूयॉर्क पहुंची थीं और वहां होटल पियर में ठहरी थीं। भारत लौटने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

रिया कपूर अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी हैं। उन्होंने अभिनय की बजाय फिल्म निर्माण और फैशन स्टाइलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। वह Aisha, Veere Di Wedding, Khoobsurat और Crew जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular