Homeउत्तर प्रदेशप्रदीप हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सोमेश पाराशर घायल

प्रदीप हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सोमेश पाराशर घायल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा। प्रदीप मिश्रा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमेश पाराशर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में सोमेश पाराशर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते सोमेश पाराशर ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र में की गई।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में एसीपी बाह हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रदीप मिश्रा हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular