बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने के दौरान जब पैपराजी ने उनसे पूछा, “सर, कहां जा रहे हो?” तो अक्षय ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, “क्यों, तू मामा लगता है मेरा?” उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।
एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर्स में नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके हाजिरजवाबी वाले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म Welcome to the Jungle की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित पवित्र मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेता को देखकर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए।
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Ahmed Khan के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। फिल्म का निर्माण Firoz Nadiadwala और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा Suniel Shetty, Paresh Rawal, Raveena Tandon, Arshad Warsi, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Lara Dutta, Tusshar Kapoor, Shreyas Talpade, Aftab Shivdasani और Jackie Shroff समेत करीब 34 कलाकार नजर आएंगे।
साल 2023 में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट कई बार टली। अब फिल्म 26 जून को दर्शकों के बीच आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
